बरनाला। बस स्टैंड स्थित एक होटल में सिटी पुलिस स्टेशन-1 पुलिस की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से संदिग्ध हालत में 10 लड़कों और लगभग 10 लड़कियों को राउंडअप किया, जिन्हें गाड़ियों में बिठाकर थाने ले जाया गया।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि अमर साइकिल स्टैंड के संचालक और स्थानीय नेता अमर सिंह द्वारा शिकायत दी गई थी कि होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस ने होटल की घेराबंदी कर रेड की। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि जैसे ही होटल प्रबंधन को पुलिस की भनक लगी, उन्होंने अंदर मौजूद युवक-युवतियों को छत के रास्ते आसपास के घरों और दुकानों की छतों पर भेज दिया।
हर रोज बड़ी संख्या में युवक-युवतियों का आना-जाना
हालांकि पुलिस ने पहले होटल की पिछली और साइड वाली गलियों को सील कर दिया था, जिसके चलते भागने की कोशिश कर रहे संदिग्धों को दबोच लिया गया। स्थानीय निवासियों ने गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि यहां हर रोज बड़ी संख्या में युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।शिकायतकर्ता अमर सिंह ने कहा कि उनके पास पिछले कई महीनों की वीडियो फुटेज मौजूद है, जो सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपी जाएगी।

इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि होटल पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है और अब शिकायतकर्ता के बयानों और सबूतों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
