बरनाला। बरनाला के शहना गांव में चार दिन से लापता एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शव मिलने के बाद से ही ग्रामीणों और परिजनों में भारी रोष है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। शहना गांव निवासी गुरविंदर सिंह बीते 4 अप्रैल से रहस्यमय तरीके से लापता था। शुक्रवार सुबह जब कुछ ग्रामीण गांव के बाहरी इलाके से गुजर रहे थे, तो उन्होंने झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान लापता गुरविंदर के रूप में की।
कत्ल के बाद शव को ठिकाने लगाने का शक
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को झाड़ियों में फेंका गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि 4 अप्रैल को कोई व्यक्ति गुरविंदर को घर से बुलाकर ले गया था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रोते हुए बताया कि उन्होंने चार दिनों तक गुरविंदर को हर जगह तलाशी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

घटनास्थल पर गांव के सरपंच नजम सिंह, पंचायत सदस्य गुरप्रीत सिंह पीटा, गगनदीप सिंह और गुरमुख सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। परिवार ने बरनाला के एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम और डीसी हरप्रीत सिंह से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

