पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर के सूर्यपुर हाट इलाके में 4 जुलाई से लापता बच्ची का शव एक बोरी में बरामद हुआ था, जिसके बाद पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि हुई थी. इस हत्या का मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. पुलिस का कहना है कि मौके का निरीक्षण शुरू होने से पहले ही आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और टीम पर फायरिंग कर दी.

बारुईपुर में 12 साल की लड़की 4 जुलाई को लापता हो गई थी. 5 जुलाई को उसका शव एक तालाब से मिला. पोस्टमॉर्टम में रेप की पुष्टि हुई, जिसके बाद इस घटना से आहत लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं थी.

हत्या का मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए लेकर जा रही थी. उसी दौरान आरोपी ने पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली चलाया गया, जो आरोपी को जा लगी. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

आपको बताते चले कि बता दें कि पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 12 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. परिवार के अनुसार, बच्ची शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही थी, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला. अगली सुबह सूर्यपुर हाट इलाके से बच्ची का शव एक तलाब बरामद हुआ था.

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा संकेत मिला है कि बच्ची तालाब में फेंके जाने के पहले जीवित थी. उसके फेफड़ों में पानी मिला है. पुलिस अब फॉरेंसिक और विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

हालांकि शुरुआत में पुलिस ने रेप का केस दर्ज नहीं किया था. लेकिन शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पोक्सो एक्ट के तहत रेप का केस दर्ज किया गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m