काजल,हिसार. हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री कृषक एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के अंतर्गत कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए किसानों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन प्रवीण सैनी ने लाभार्थियों को चेक सौंपते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और खेतिहर मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में प्रभावित परिवार आर्थिक संकट का सामना न करे।
चेयरमैन प्रवीण सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसान कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। खेती के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में पीड़ित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रमाण है। उन्होंने अधिकारियों से पात्र लाभार्थियों के मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

चेयरमैन ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत कृषि कार्य अथवा कृषि मशीनरी के उपयोग के दौरान दुर्घटना में मृत्यु, स्थायी अथवा आंशिक दिव्यांगता होने पर किसानों, खेतिहर मजदूरों एवं मंडी कामगारों को 37 हजार 500 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ लें और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन अवश्य करें।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी बरवाला के वाइस चेयरमैन रोशन घनघस, सचिव मनदीप राणा, जिला आईटी सह प्रमुख भाजपा कमल हंदूजा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन सुरेश गोयल, पार्षद रामपाल धानक तथा सुपरवाइजर राममेहर श्योकंद उपस्थित रहे।
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, अटाली के युवक की मौत; 3 घायल
- SI Paper Leak:10 लाख में पेपर, डमी अभ्यर्थी और 162वीं रैंक, SI भर्ती-2021 के फरार आरोपी की पूरी कहानी
- Delhi Morning Brief: दिल्ली में 500 सरकारी सेवाओं की टाइम लिमिट तय, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए 4 स्पिरिचुअल-हेरिटेज सर्किट
- भारत के लेह-लद्दाख में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.5 तीव्रता के झटके से सहम गए लोग
- राजस्थान में बारिश का रौद्र रूप! जयपुर में जलभराव, मुकंदरा टनल बंद, उदयसागर बांध के गेट खुले, अगले 36 घंटे रहें अलर्ट


