समीर शेख, बड़वानी। बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर शनिवार शाम एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक अपने चार-पांच वर्षीय बेटे के साथ सेंधवा से अलीराजपुर जा रहा था। यह घटना बस में बैठे-बैठे हुई, जिससे बस स्टैंड पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
मृतक की पहचान अलीराजपुर निवासी राकेश डावर (35) के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र किशु के साथ सेंधवा से अलीराजपुर लौट रहे थे और बड़वानी बस स्टैंड से बस में सवार हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में बैठने के कुछ ही देर बाद राकेश अचानक सीट से नीचे गिर गए। यात्रियों को लगा कि उन्हें चक्कर आया होगा, लेकिन जब वे नहीं उठे तो यात्रियों में घबराहट फैल गई।
ये भी पढ़ें: पॉवर गॉशिप: बीजेपी विधायक को नहीं पता श्रीराम की माता का नाम… कांग्रेस में ब्राह्मणों की उपेक्षा ! नए सूटबूट वाले अफसर की चर्चा… साहब को बड़े शहर में भी नहीं रहना कलेक्टर…
वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता के लिए आवाज लगाई। बोरलाय निवासी दिनेश यादव और बल्लू पहलवान ने सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन को घटना की सूचना दी। अजित जैन तुरंत मौके पर पहुंचे और बताया कि जब तक वे पहुंचे, युवक की सांसें थम चुकी थीं।
ये भी पढ़ें: यहां कागजों में चल रहा जी राम जीः 5 लोगों को नोटिस जारी, किसी ने जवाब देना उचित नहीं समझा, CEO बोले- छुट्टी के दिन बयान नहीं दूंगा
मौत का कारण हार्ट अटैक या अचानक स्वास्थ्य समस्या बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दे दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


