बटाला। बटाला के पास अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार थार जानलेवा बन गई. थार की स्पीड इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित हो कर डिवाइडर पर चढ़ गई और डिवाइडर को तोड़ने और दो बिजली के खंभे तोड़ते हुए सड़क के पार पहुंच गई, इतना ही नहीं इसी दौरान सड़क किनारे काम कर रहे एक मजदूर को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मजदूर को संभालने का मौका भी नहीं मिला और वह थार के चपेट में आ गया. बहुत ज्यादा जख्मी होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
थाना सिविल लाइन ने पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक थार गाड़ी की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास थी और तेज रफ्तार के कारण सड़क भीच बने डिवाइडर को करीब दस मीटर तक तोड़ने के बाद भी नहीं रुकी और दो बिजली के दो खम्बों को तोडते हुए सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर को टक्कर मार दी. मजदूर थार की टक्कर लगने से करीब पांच फुट उछाल कर सड़क पर जा गिरा. जिस कारण मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई.
मौके पर पहुंचे थाना सिविल लाइन के एएसआई प्रगट सिंह ने बताया कि लोगों ने चालक को मौके पर ही पकड़कर थाना सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस जांच कर रही है.
- CG News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी व्याख्याता सस्पेंड, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मामला
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- ‘मोदी की काशी’ में सपा ने लगाई सेंध! वाराणसी शिक्षक सीट पर 4,898 वोटों से दी करारी मात, जानें कैसे पलटा पूरा बाजी
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच मैच 4-4 से ड्रॉ, युवराज वाल्मीकि की शानदार हैट्रिक
- बांधों में पानी का स्तर घटने से पेयजल और सिंचाई पर मंडराया संकट, जानिए पूरा मामला

