बठिंडा। बठिंडा में बैसाखी में होने वाले मेले को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। डिप्टी कमिश्नर बठिंडा राजेश धीमान और एसएसपी डा. ज्योति यादव बैंस ने तख्त श्री दमदमा साहिब गुरुद्वारा के प्रबंधकों के साथ बैठक कर मेले के दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा की। हर व्यवस्था और सुरक्षा के अच्छे इंतजाम किए जा रहे हैं।
Read This :-
कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालु 01655-220241 और 01655-220249 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

सुरक्षा के हर इंतजाम श्रद्धालुओं सुरक्षा के लिए भी सभी कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पूरे समय पुलिस की टीम मौके पर होंगे। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी आपातकालीन व्यवस्था से बचा जा सके। कार्य अच्छे से हो इसकी सहायता के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की 30 सदस्यीय टीम भी तैनात की गई है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीने के पानी की 24 घंटे उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
- 82 साल की बुजुर्ग महिला से 73 लाख की ठगी, डर दिखाकर किया डिजिटल अरेस्ट
- बुजुर्ग, बलात्कार और ब्लैकमेलिंग: मंदिर में मुलाकात फिर व्हाट्सअप पर शुरू हुई बातचीत, वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ऐंठे लाखों रुपए
- ‘अब तक की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक’, आशा भोसले के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख; अमित शाह, फडणवीस समेत कई नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
- दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर: पिता और बेटी को मारी टक्कर, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल
- सीएम धामी ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि, कहा- अपने सुरों से संगीत की दुनिया को किया समृद्ध

