चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित ग्राउंड, फायर स्टेशन के नज़दीक, 12 से 18 अप्रैल 2026 तक भव्य श्री राधा रस भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय कथा में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान का अमृत पिलाने आ रहे हैं प्रसिद्ध कथावाचक पुंडरीक महाराज। इस आयोजन का नेतृत्व गौरी शंकर सेवा दल गौशाला सेक्टर 45 चंडीगढ़, विनोद शर्मा, सुमित शर्मा और तेजस्विनी फाउंडेशन के हर्ष शर्मा द्वारा किया जा रहा है।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक ही नही बल्कि समाज सेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा ऐसी उम्मीद की जा रही है।पुंडरीक महाराज का जीवन केवल कथा वाचन तक सीमित नहीं है। वे लगातार समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, युवाओं में नव -चेतना का संचार और गौ सेवा जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके प्रयासों से कई स्थानों पर गौशालाओं को सहयोग मिला है, वहीं गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा कार्यों को भी नई दिशा मिली है।उनकी कथाओं में केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, संस्कार और जीवन के मूल्यों का गहरा संदेश छिपा होता है।
यही कारण है कि देशभर में लाखों श्रद्धालु उनसे प्रेरणा लेते हैं।चंडीगढ़ में होने वाली यह श्री राधा रस भागवत कथा न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगी बल्कि समाज सेवा के प्रति जागरूकता का भी एक बड़ा मंच साबित होगी।

अगर आप भी जीवन में सकारात्मकता, भक्ति और समाज सेवा के संदेश को अपनाना चाहते हैं, तो 12 से 18 अप्रैल तक सेक्टर 17 ग्राउंड, चंडीगढ़ में इस अवसर का लाभ ले सकते हैं.
- असम में कांग्रेस काफिले पर पथराव का आरोप, गौरव गोगोई ने BJP कार्यकर्ताओं पर साधा निशाना
- सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन: 2 SI, ASI और हेड कॉन्स्टेबल समेत 40 पुलिसकर्मी हटाए गए, नहीं बचा एक भी पुराना स्टाफ
- Asian Games 2026: भारत और श्रीलंका के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, ‘हरमन ब्रिगेड’ की नजर गोल्ड पर, जानिए मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- किसानों से 21.37 लाख की धोखाधड़ी, धान खरीदकर नहीं किया भुगतान, आरोपी गिरफ्तार
- मदिरा प्रेमियों की बढ़ी परेशानी, शराब दुकान तक पहुंचने वाली सड़क बदहाल, दुर्घटना के डर से ब्लैक में शराब खरीदने को मजबूर



