बठिंडा : केंद्रीय जेल बठिंडा में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक हवालाती ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद जेल में बेहद गंभीर स्थिति है देखने को मिली। मृतक की पहचान जस्सू सिंह (30) पुत्र अमरीक सिंह, निवासी रामणवास, जिला बठिंडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जस्सू सिंह को थाना बालियांवाली, जिला बठिंडा में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल बठिंडा भेजा गया था।
बताया गया है कि बुधवार सुबह जस्सू सिंह ने अपनी बैरक में खिड़की की ग्रिल से फंदा लगा लिया। जेल स्टाफ को इसकी जानकारी मिलने के बाद उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद जेल प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिया जाएगा शव
मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और जेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों के मन में भी कई तरह के सवाल चल रहे हैं.
- भाजपा ने जिला संगठन और चुनाव प्रभारी किया नियुक्त, गोपाल साहू को मिली सरगुजा की जिम्मेदारी…
- विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आने से नवादा की महिला की मौत, GRP ने की पहचान
- शिक्षा विभाग की लापरवाही का नतीजा: जर्जर स्कूल में पढ़ाई के दौरान हादसा, प्रधानपाठक के सिर पर गिरा पंखा
- शिकार के बाद सुस्त पड़ा विशालकाय अजगर, रेस्क्यू में छूटे पसीने; 5 कर्मचारियों को मिलकर करनी पड़ी मशक्कत
- बाबू मित्रसेन यादव की तस्वीर पर बवाल! ‘माफियाराज’ वाले पोस्टर को लेकर सपा भड़की, कार्रवाई की मांग


