बठिंडा: बठिंडा में चिट्टे ने एक बार फिर से दो युवकों की जान ले ली. बीड़ तालाब बस्ती नं.3 के नजदीक खेतों में चिट्टे का इंजैक्शन लगाते ही उन दोनों युवकों की मौत हो गई. हैरत वाली बात यह है कि एक युवक की बाजू में चिट्टे की सरिंज भी उसी प्रकार अटकी हुई रह गई, जो वह निकाल नहीं पाया और उसने दम तोड़ दिया.
पता चला है कि तीन युवक एक साथ बीड़ तालाब बस्ती नं.3 के नजदीक पहुंचे थे. इन तीनों में वहां पर उन्होंने चिट्टे के इंजैक्शन लगा लिए. इंजैक्शन लगाने के बाद दो युवकों की हालत गंभीर हो गई व वह बेहोश होकर गिर गए. इसी दौरान तीसरा युवक उन्हें उसी हालत में छोडक़र वहां से फरार हो गया. लोगों ने जब उक्त युवकों को बेसुध हालत में पड़े देखा तो नौजवान वैल्फेयर सोसायटी तथा पुलिस को फोन किया.
सूचना मिलने पर सोसायटी सदस्य व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हालात को देखते हुए दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
लोगों ने बताया कि उक्त दोनों युवकों की मौत चिट्टे के इंजैक्शनों के कारण हुई है जबकि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस द्वारा तीसरे युवक की तलाश की जा रही है ताकि मामले की असलियत का पता चल सके. मृतक युवकों की शिनाख्त गुरविंदर सिंह (29) पुत्र गुरमेल सिंह निवासी जय सिंह वाला तथा कुलदीप सिंह (25) पुत्र निर्मल सिंह निवासी जोधपुर रोमाणा के तौर पर हुई है.
- ‘आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ’, SIR विवाद पर विपक्ष के CJI से मिलने की मांग पर JDU का तंज
- पुलिस की बड़ी लापरवाही, पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में आराम फरमाता मिला दुष्कर्म का आरोपी…
- मां ब्रह्मचारिणी का तप, मातृशक्ति का सामर्थ्य… योगी ने बताया कैसे सशक्त हो रहीं यूपी की महिलाएं
- मोतिहारी में प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका हुआ मिला दोनों का शव
- Delhi Congress Protest: CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट मार्च; दिल्ली रवाना होने से पहले MP के कई नेता हिरासत में

