बठिंडा. पंजाब कांग्रेस में तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा. एक के बाद लगातार ऐसी बातें सामने आ रही है जो यह साबित कर रहा है कि दोनों गुटों में अब लड़ाई खुलकर की जाने लगी है. बठिंडा में एक प्रोग्राम के दौरान कुछ समर्थकों ने चन्नी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए.
चन्नी और उनके समर्थकों की हरकतों को सामने लाने के लिए वडिंग ने कुछ ऐसा कर दिया जो चर्चा का विषय बन गया है. वडिंग ने नारे लगा रहे एक समर्थक को ऊपर बुला लिया और फिर कांग्रेस जिंदाबाद नारे लगाने के लिए कहा. इसके बाद वहां बैठे सभी को यह समझ आ गया है कि ऐसे समर्थकों की हरकतों से कांग्रेस को दो गुटों में बांटने का काम किया जा रहा है जो सही नहीं है.
इसके बाद राजा वड़िंग ने चन्नी को एक्सपोज़ करने के लिए समर्थक को कहा कि वह चन्नी को कॉल करे और बताए कि मैं कांग्रेस के प्रोग्राम में गड़बड़ करने के लिए आया हूं. इसके बाद चन्नी का नंबर डायल होने के बाद राजा वड़िंग ने फोन का स्पीकर ऑन कर दिया और माइक के पास ले गए. हालांकि चन्नी ने कॉल नहीं उठाया. जिस पर वड़िंग ने कहा कि इसे मेरा नंबर दे देना, चन्नी बिज़ी होंगे, मुझे कॉल कर लेना.
बघेल को कहा तानाशाह
वहीं कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल कोलेकर भी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है. श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा दौरे से पहले उनके विरोध में शहर की सड़कों पर पोस्टर और बड़े फ्लेक्स लगे नजर आए. मुक्तसर राजा वड़िंग का गृह जिला है. श्री मुक्तसर साहिब में लगे पोस्टरों में भूपेश बघेल को ब्रिटिश शासन के अधिकारी जनरल डायर के रूप में दिखाया गया है और नीचे गो बैक बघेल लिखा गया है. इसके बाद यह भी लोगों में एक चर्चा का विषय बन गया है.
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 2 November: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर

