बठिंडा। बठिंडा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जिसमें सोमवार तड़के करीब 2 बजे बठिंडा से डबवाली जा रही एक कार आग लग गई यह घटना गांव गुरुसर सैणेवाला के पास की है। देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई और कार में सवार चालक जिंदा जलकर राख हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
कार को जलता देख लोग डर गए। राहगीरों ने मामले की जानकारी थाना संगत पुलिस व दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा और मृतक के शव को बाहर निकाला।
शव पूरी तरह जल चुका था, जबकि कार भी जलकर राख हो चुकी थी। मृतक की पहचान मोहतेश कुमार उम्र (लगभग 38) निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है। आग कैसे और क्यों लगी इसका कारण अभी पता नहीं चला है अभी जांच जारी है।
- दतिया में फिर हो सकता है उपचुनाव! कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में दी चुनौती, जानें पूरा मामला
- Jamshedpur Crime: दिनदहाड़े टाटा स्टील कर्मी के बंद क्वार्टर में बड़ी चोरी, 50 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर
- पटना में फर्जी सिम और VIP नंबर से चल रहा था बड़ा साइबर ठगी रैकेट, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
- CM सम्राट ने की ‘बिहार गति’ परियोजनाओं की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश
- मोरबी में किसानों ने फूंका PM मोदी और अमित शाह का पुतला, 21 लोगों पर FIR दर्ज



