बठिंडा. पंजाब में गैस की किल्लत के बीच बठिंडा में अनोखा प्रदर्शन देखने को मिल है. शहर में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर पूर्व पार्षद विज कुमार शर्मा ने अपना भेष ही बदल दिया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने डाकू का वेश धारण कर सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति से प्रतीकात्मक रूप से सिलेंडर छीन लिया, जिसे देख कर सभी दंग रह गए.
विज कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियां लोगों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रहीं और कालाबाजारी हो रही है. उन्होंने कहा कि आम लोगों की परेशानी को उजागर करने के लिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें खुद गैस सिलेंडर लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा. इसी के बाद उन्होंने प्रतीकात्मक विरोध करने का फैसला लिया. पूर्व पार्षद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के एक वीडियो में लॉकडाउन जैसी स्थिति की आशंका जताई गई है, ऐसे में सिलेंडर की कमी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है.
वहीं, शर्मा ने प्रशासन और उपायुक्त (DC) के उन दावों पर भी सवाल उठाए, जिनमें कहा गया था कि जिले में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. उनका कहना है कि जमीनी हकीकत इससे अलग है. उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष टीमें बनाई जाएं, ताकि आम लोगों को समय पर गैस सिलेंडर मिल सकें.

लगातार हो रही कालाबाजारी
आपको बता दे कि पंजाब में लगातार कालाबाजारी हो रही है. कई लोग सिलेंडरों को स्टॉक में रखे हुए हैं और उनके दाम दो गुना तीन गुना बढ़ा कर भेज रहे हैं. इतना ही नहीं घरों में अभी लोक कालाबाजारी कर रहे हैं कई केस ऐसे भी नजर आ रहे हैं जिसमें कई लोग घरों में दो दो तीन तीन सिलेंडर रखे हुए हैं और उन्हें भरवा कर कई गुना अधिक दामों में लोगों को दे रहे हैं हालांकि प्रशासन ने पंजाब में हो रही सिलेंडरों की कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए व्यवस्था बनाई हुई है और इस पर टीम नजर बनाए हुए हैं लेकिन फिर भी छुपे तौर पर लोग इस काम में लगे हुए हैं.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

