बठिंडा : पंजाब के जिला बठिंडा में एक निजी कंपनी की बस नाले में गिर गई । इस घटना के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक, निजी कंपनी की बस जीवन सिंह वाला और कोट शमीर के बीच से गुजर रही थी तो अचानक बस नाले में गिर गई। वहीं लोगों की चीख-पुकार से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए, जिनके द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा गया है। हालांकि, हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है।

बता दें कि पिछले दिनों जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गांव कराला के पास एक निजी कंपनी की बस पलट गई थी। इस हादसे में करीब 20-25 यात्री घायल हो गए थे। हादसा सुबह करीब 9.30 बजे हुआ जब तलवाड़ा से जालंधर जा रही बस अचानक बेकाबू होकर खेतों में जा पलटी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर पलटी हुई बस से यात्रियों को बाहर निकाला और टांडा व दसूहा अस्पताल में भर्ती कराया।
- 15 मार्च को मनेगा Team India की ऐतिहासिक जीत का जश्न, गिल-द्रविड़ का होगा जलवा, BCCI ने बनाया ये धांसू प्लान
- होर्मुज में फंसे भारत के 24 जहाज, ईरान ने तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर किया हमला, एक भारतीय की मौत
- पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर के खिलाफ एक और मामला दर्ज, शराब के नशे में पुलिस आरक्षक से की थी अभद्रता
- दिल्ली के कोचिंग सेंटर में 12वीं की छात्राओं से दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर देता था धमकी
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! बोलेरो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

