बठिंडा : पंजाब के जिला बठिंडा में एक निजी कंपनी की बस नाले में गिर गई । इस घटना के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक, निजी कंपनी की बस जीवन सिंह वाला और कोट शमीर के बीच से गुजर रही थी तो अचानक बस नाले में गिर गई। वहीं लोगों की चीख-पुकार से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए, जिनके द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा गया है। हालांकि, हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है।

बता दें कि पिछले दिनों जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गांव कराला के पास एक निजी कंपनी की बस पलट गई थी। इस हादसे में करीब 20-25 यात्री घायल हो गए थे। हादसा सुबह करीब 9.30 बजे हुआ जब तलवाड़ा से जालंधर जा रही बस अचानक बेकाबू होकर खेतों में जा पलटी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर पलटी हुई बस से यात्रियों को बाहर निकाला और टांडा व दसूहा अस्पताल में भर्ती कराया।
- एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत : सड़क किनारे बेटे और घर में मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश
- नवरात्रि स्पेशल: घर पर बनाएं साबूदाना-मूंगफली का कुरकुरा फलाहारी मिक्सचर
- आपदा से मुकाबले में SDRF की गुणवत्ता को मिली मान्यता, ISO प्रमाणपत्र बना उपलब्धि
- बागेश्वर धाम से ‘सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0’ का भव्य आगाजः 5 जिलों में 500 किमी का सफर तय करेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कई दिग्गज संत पहुंचे
- ‘…सत्ता का सपना मत देखिए’, INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर रामकृपाल यादव का राहुल गांधी को दी नसीहत

