बठिंडा. पंजाब से अहम खबर सामने आई है, यहां आज ट्रेन हादसा हुआ है. बठिंडा के रामपुरा फूल स्टेशन पर एक मालगाड़ी ट्रेन डिरेल हो गई है. ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. खबर है कि यह ट्रेन बठिंडा से अंबाला जा रही थी. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ.
जानकारी के मुताबिक ट्रेन मारुति सुज़ुकी की नई गाड़ियों के लेकर बठिंडा से अंबाला लेकर जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन के चक्के जाम होने और तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन डिरेल हो गई. राहत की बात यह थी रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया है. मालगाड़ी के 3 डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए.
डिब्बे तिरछे हो गए, जिससे रेलवे ट्रैक और आसपास के उपकरणों को आंशिक नुकसान पहुंचा. हालांकि, राहत की बात यह रही कि जिस समय घटना घटी गाड़ी की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, अगर ट्रेन तेज चल रही होती तो बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता था. लोको पायलट और रेलवे कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को रुकवाया. इस कारण रेलवे रुट पर कुछ देर तक ट्रेनों की आवाजाही पर असर भी देखने को मिला.
- ‘ध्रुव राठी का पासपोर्ट जब्त हो और फंडिंग की जांच की जाए…’, यूट्यूबर पर लगे गंभीर आरोप, NSA के तहत कार्रवाई की मांग
- Jailer 2 Box office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन
- CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट : दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, नोटिस थमाकर कहा- तिरंगा मार्च मत निकालिए
- दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए राहत, रेलवे चलाएगा वंदे भारत समेत स्पेशल ट्रेनें
- अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के बाद भौंडा गांव में सन्नाटा, 35 टीमें क्यों उतरीं मैदान में?

