बठिंडा : भारतीय जनता पार्टी पंजाब को लेकर अहम खबर सामने आई है. खबर है कि बठिंडा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दर्शन सिंह कोटफत्ता अपने समर्थकों सहित पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.
यह 2024 के लोकसभा चुनाव में बठिंडा से भाजपा की उम्मीदवार रहीं परमपाल कौर मलूका, प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, बठिंडा शहरी के जिला अध्यक्ष सरूप चंद सिंगला तथा बठिंडा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह मलूका की मौजूदगी में हुआ.
यह भी हुए शामिल
दर्शन सिंह कोटफत्ता के साथ मिंटू सिंह सरपंच बत्ती पत्ती चक अतर सिंह वाला, पूर्व जिला परिषद सदस्य मलकीत सिंह बल्लूआना, गुरतेज सिंह राणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामपुरा फूल, पूर्व सरपंच जगजीत सिंह लूलवाई, गुरुद्वारा कमेटी लूलवाई के अध्यक्ष अंग्रेज सिंह, पूर्व सरपंच जसवीर सिंह जैसिंह वाला, पूर्व सरपंच पाश सिंह बत्ती पत्ती, पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह फुल्लोमिठी सहित कई स्थानीय नेता भाजपा में शामिल हुए.
- ‘देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात’, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- CJI से हाथ जोड़कर अनुरोध करेंगे
- जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, CM सम्राट समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- कांग्रेस विधायकों को दिल्ली से आया बुलाया, SIR और CEC के खिलाफ कल होने वाले बड़े प्रदर्शन के लिए आज शाम होंगे रवाना
- शिक्षा से सशक्तिकरणः बेटियों के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान, 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर CM धामी ने किया सम्मानित
- IND vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, रचिन-चैपमैन की हुई वापसी, देखें पूरा स्क्वॉड

