बठिंडा. बठिंडा में गुरुवार को एक बार फिर से सनसनी फैल गई, जब शहर के 4 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और स्कूल प्रबंधन हरकत में हडकंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल खाली करवाए गए और हजारों बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। इस दौरान परिजनों की हालात बेहद दयनीय थी। सभी को अपने बच्चों की चिंता सता रही थी।
इन स्कूलों को किया गया खाली
जानकारी के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल, लॉर्ड रामा स्कूल, पुलिस पब्लिक स्कूल और मिलेनियम स्कूल को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई। ईमेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जैसे ही स्कूल प्रबंधन ने मेल देखी, तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चारों स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। बम स्क्वॉड और सुरक्षा टीमों ने स्कूल परिसरों की गहन जांच की। हालांकि देर शाम तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन प्रशासन कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिखा। धमकी भरी ईमेल की जांच अब साइबर सेल के हवाले कर दी गई है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। डी.एस.पी. अरुण मुंडन ने बताया कि ईमेल मिलते ही सभी स्कूलों को खाली करवाकर जांच की गई है। स्कूलों के आसपास भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की।
गौरतलब है कि इससे पहले 23 अप्रैल को भी बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली थी। लगातार दूसरी बार धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।

परिजनों में दिखी चिंता
अचानक स्कूलों में छुट्टी होने से अभिभावकों में भारी चिंता और घबराहट देखने को मिली। कई माता-पिता जल्दबाजी में स्कूल पहुंचे और बच्चों को घर लेकर गए। शहर के कई इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
