बठिंडा। पंजाब में सेना की गतिविधियों पर नजर रखने की एक बड़ी कोशिश का पर्दाफाश हुआ है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक बेहद बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें बठिंडा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने कथित जासूसी नेटवर्क फैला रखे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खबर है कि यह बठिंडा-मलोट रोड पर सरकारी बिजली के खंभे पर गुप्त रूप से सोलर पावर आधारित कैमरा लगाकर सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।
इतना ही नहीं इन गतिविधियों के फुटेज पाकिस्तान और कनाडा में बैठे देश के दुश्मनों तक पहुंचाई जा रही थी। पुलिस जानकारी के अनुसार थाना थर्मल बठिंडा में 9 जून 2026 को FIR संख्या 66 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके साथ ही पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। अनुमान है कि इस कैमरे के जरिए कई बड़ी जानकारी भी उन तक पहुंचाई जाती थी।

जानकारी के अनुसार बठिंडा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पूरे नेटवर्क को ट्रेस किया। 10 जून को अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र के गांव सराए निवासी 40 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया। उससे हुई पूछताछ के आधार पर 14 जून को गांव सराए के ही 22 वर्षीय अकासदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह को भी दबोच लिया गया। जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

