बठिंडा। पंजाब के जिला बठिंडा से चंडीगढ़ तक जाने वालो के लिखे खुशखबरी है। उनका अब सफर आसान के साथ साथ कम समय में पूरा होगा क्योंकि अब यहां से सीधे ट्रेन चलाने के लिए रेलवे ने करोड़ो रुपए का बजट जारी कर दिया है।
ऐसे में अब पटियाला, नाभा, धूरी, बरनाला और बठिंडा से चंडीगढ़ पहुंचने के लिए कम समय लगेगा। जानकारी के अनुसार रेलवे मंत्रालय ने मोहाली-राजपुरा रेल लिंक के लिए 202.99 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है, जो जल्द ही अब प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा।
यह प्रोजेक्ट काफी लंबे समय से लटका हुआ था क्योंकि इसके लिए जमीन प्राप्त नहीं हो रही थी लेकिन अब रेलवे द्वारा बजट जारी होने के तुरंत बाद फिर से काम शुरू होगा। इसके शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी यात्रियों को बस के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे, साथी समय की भी बचत होगी और सफर सुविधाजनक हो जाएगा।
- सहरसा में अवैध पटाखा कारोबार पर कार्रवाई, पांच दुकानदारों पर FIR
- Jharkhand Top News: झारखंड में तूफान-अर्णब का असर, स्कूलों में छुट्टी से लेकर ACB की कार्रवाई, जेल में नक्सली कमांडरों की शादी तक, एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- क्यों बैलेट से मजा आया न! PM मोदी ने MLC चुनावों को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज, पूछा- कितनी सीटें जीतीं?
- कृषि योजनाओं की समीक्षा: आयुक्त परदेशी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- हर जिले में विकसित करें 2-3 विशिष्ट कृषि मॉडल, किसानों को बाजार से जोड़ने पर दें जोर
- नरेंद्र मोदी स्टेडियम को मिली बम की धमकी में पाकिस्तान-बांग्लादेश कनेक्शन

