बठिंडा। पंजाब में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है जोकि बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में तैनात है।
जानकारी मिली है कि विजिलेंस ने ASI को 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग की थी। इतना ही नहीं उन्हें रंगे हाथों पैसा लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि बीड तालाब के रहने वाले शिवराज के बेटे का गांव बहमन तलवंडी के रहने वाले एक युवक के साथ झगड़ा हो गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करने और कार्रवाई करने का डर दिखाकर उसके परिजनों से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। जानकारी के मुताबिक अंत में ये डील 20 हजार रुपए में तय हुई।

रिश्वत की मांग से परेशान शिवराज सिंह ने पूरे मामले की शिकायत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो से की। जब ये मामला विजिलेंस के पास पहुंचा तो टीम ने ट्रैप लगाकर 2 सरकारी गवाहों के सामने ASI को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- बालों की ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं हेयर सीरम, चावल और मेथी समेत इन चीजों से तैयार होगा नुस्खा
- रवि किशन ने कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर साधा निशाना, कहा- मानसिक संतुलन खो चुके हैं राहुल गांधी
- दिल्ली दरबार में MP की सियासत: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र ताेमर की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से गुप्त मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म
- चावल में पानी ज्यादा पड़ गया तो बिगड़ेगा नहीं स्वाद, खिले-खिले चावल बनाने के लिए अपनाएं ये आसान किचन टिप्स
- अघोषित बिजली कटौती को लेकर आक्रोश: आगर मालवा में चक्काजाम, हनुमान चालीसा का किया पाठ
