बठिंडा: भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के आह्वान पर बठिंडा स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय का घेराव करने जा रहे किसान का उग्र रूप देखने को मिला है. यहां किसानों और पुलिस के बीच बुधवार को भयानक झुमाझटकी होने की खबर सामने आई है हो.
जिओंद गांव के पास किसानों को रोकने की पुलिस की कोशिश के दौरान स्थिति उस समय बिगड़ गई, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झड़प उग्र हो गई.
ज्ञात हो कि किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी, लेकिन किसान अपनी जिद पर अड़े रहे. इसी दौरान बात बढ़ गई और हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए।

मौके पर दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने की भी खबर है, जिससे कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. हालात को संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का गोला भी छोड़ा जिसके बाद किसानों की भीड़ तितरबितर हुई है.
- बिना लाइसेंस गरबा कराना पड़ा भारी: सूरत पुलिस ने रोका गरबा, आयोजकों में हड़कंप
- नवीन से प्रवीण तक : 80 साल के हुए ओडिशा के पूर्व CM नवीन पटनायक
- ‘कोई गोरा भारत को आदेश नहीं देगा,’ एलन मस्क पर ओवैसी भड़के, कहा- मोदी विरोधी हूं लेकिन हमारे पीएम पर किसी विदेशी को टिप्पणी करने का हक नहीं
- रिलायंस बोला-कॉम्पिटीशन से नहीं डरते, स्टारलिंक का स्वागत है… मस्क ने मुकेश अंबानी पर लगाया था भारत में एंट्री रुकवाने का आरोप
- इंदौर में ‘आज जल संकट’ और महापौर चले 2055 का सपना बुनने! बैठकें हवा-हवाई, नलों में सन्नाटा! शहर में पानी पर राजनीति और कहीं पर विधायक नाराज

