IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच एंडी फ्लावर मुश्किलों में घिर गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एंडी फ्लावर पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।
रविवार 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया था। हालांकि मैच के दौरान एक विवादित घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी, जिसके बाद BCCI को कार्रवाई करनी पड़ी।
चौथे अंपायर से हुई तीखी बहस
यह मामला RCB की पारी के 18वें ओवर यानी 17.2 ओवर के दौरान हुआ। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज एएम गजनफर की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने लॉन्ग ऑन और मिडविकेट की दिशा में बड़ा शॉट खेला। गेंद को रोकने के प्रयास में नमन धीर ने शानदार कैच पकड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने पर उन्होंने गेंद तिलक वर्मा की ओर फेंक दी।
हालांकि तिलक वर्मा कैच पूरा नहीं कर सके। मैदान पर स्थिति ऐसी बनी कि RCB खिलाड़ियों को लगा गेंद सीधे छक्के के लिए गई है, इसलिए बल्लेबाजों ने रन नहीं दौड़ा। बाद में रिप्ले में साफ हुआ कि नमन धीर ने गेंद को बाउंड्री पार जाने से बचा लिया था।

इसी फैसले को लेकर RCB कैंप नाराज नजर आया और हेड कोच एंडी फ्लावर चौथे अंपायर से बहस करते दिखाई दिए। बताया गया कि इस दौरान फ्लावर ने गुस्से में आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया।
BCCI ने लिया सख्त एक्शन
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एंडी फ्लावर को IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के तहत दोषी पाया गया है, जो मैच के दौरान “सुनाई देने वाली गाली-गलौज” से जुड़ा है।
बयान के मुताबिक, एंडी फ्लावर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा को भी मान लिया है।
RCB पहुंची अंक तालिका में शीर्ष पर
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस पर जीत के साथ RCB ने आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। टीम के अब 11 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे सिर्फ एक और जीत की जरूरत है। वहीं इस हार के साथ मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

