शिवम मिश्रा, रायपुर। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मुकाबले को देखने BCCI उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला रायपुर पहुंचे थे। मैच का रोमांच देखने के बाद गुरुवार को वे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू से संगठन और छत्तीसगढ़ के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की.

राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान राज्य के राजनीतिक मुद्दों को लेकर भी बातचीत हुई। इस बीच राजीव शुक्ला से मुलाकात करने कांग्रेस के कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता राजीव भवन पहुंचे।

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया। रायपुर के मैदान में विराट कोहली ने नाबाद 105 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

