चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम विभाग ने आज 11 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जून के बाद जुलाई में भी मानसून मेहरबान है और पूरे महीने सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। बीते तीन दिनों में पंजाब में सामान्य से 198% अधिक बारिश दर्ज की गई है। जहां सामान्य तौर पर 15 मिमी बारिश की उम्मीद थी, वहीं 3 जुलाई तक 44.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अमृतसर, जलंधर, लुधियाना, मोहाली और होशियारपुर में सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश हुई। राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन बीते दिन बारिश के बाद तापमान में 1 डिग्री की गिरावट देखी गई। गुरुवार को सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, अमृतसर में 33.7 डिग्री, लुधियाना और पटियाला में 35.4 डिग्री, फरीदकोट में 34.5 डिग्री और जलंधर में 34.7 डिग्री तापमान रहा।

11 जिलों में येलो अलर्ट
आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जलंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, जबकि 8 और 9 जुलाई को भी कई स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है।
उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तरी और पूर्वी पंजाब के जिलों, विशेष रूप से अमृतसर, जलंधर, होशियारपुर, कपूरथला, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में पंजाब में बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
- जामनगर के वंतारा में EARAZA 2026 वैश्विक वन्यजीव सम्मेलन, आधुनिक तकनीकों पर चर्चा
- उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में खुलेगा नौकरी का रास्ता, मुख्य सचिव ने मांगा पूरा प्लान
- कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: इस नेता को 6 साल के लिए किया निष्कासित, अपनी ही पार्टी के विधायक को जूते मारने की कही थी बात
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी
- दिवाली-छठ पर 12 दिन चलेंगी अतिरिक्त बसें, चालक-परिचालकों को मिलेगी 4,800 रुपये तक प्रोत्साहन राशि

