पंजाब समेत हिमाचल में लगातार बारिश कहर बरसा रही है। नदियों का बढ़ता जलस्तर पंजाब की ब्यास नदी के लिए भी खतरा बनते जा रहा है। ब्यास नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच चुका है। इसके साथ ही लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के चलते तबाही मच गई है।
पंजाब के हिमाचल से लगे होने के कारण ब्यास नदी में बाढ़ आ गई है और हालात लगातार बिगड़ते जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने ताज़ा हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

आसपास के लोग रहे सावधान
ब्यास नदी के आसपास रहने वाले लोगों को जल स्तर बढ़ने के कारण सावधान रहने की सलाह दी गई है। नदी से सभी को दूर रहने के लिए बोला गया है। साथ ही मछुवारों को भी सावधान रहने कहा गया है।
- अमित जोगी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक राजेश मूणत, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
- कई घंटों तक खंगाले गए 2 फ्लैट, जानिए पंचकूला में ईडी की रेड के दौरान क्या-क्या हुआ ज़ब्त
- घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 के गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कोर्ट कमिश्नरों से मांगी रिपोर्ट
- जमीन के टुकड़े के लिए खून का प्यासा बना भाई! खेत में घुसकर कांग्रेस नेता को कुल्हाड़ी से काटा
- Dewas TI Murder Case: पुलिस कस्टडी से भाग रहे ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, इधर CM डॉ. मोहन ने पुलिस को दिए फ्री हैंड

