अमृतसर : हिमाचल से छोड़े गए पानी के कारण ब्यास दरिया का जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ आधा फुट नीचे रह गया है। लोगों के लिए यह चिंता का विषय बन चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने ब्यास दरिया से लगे दो निचले गांव शेर बाघा और शेरनिगाह में प्रशासनिक टीमें तैनात कर दी हैं, जो 24 घंटे हालात पर नज़र रखेंगी।
ये वही दो गांव हैं जिनका इलाका ब्यास दरिया से जुड़ा है, लेकिन बहुत निचले स्तर पर होने के कारण यहां बाढ़ का खतरा है। पिछले साल भी इन दोनों गांवों में बाढ़ का खतरा था, लेकिन उस समय पानी यहां से निकलकर कपूरथला के निचले इलाकों की तरफ चला गया और तरनतारन के निचले इलाकों में भारी नुकसान हुआ, जहां धान की फसल को खासा नुकसान पहुंचा।
फिलहाल एक बार फिर ब्यास दरिया बाढ़ के खतरे में है और प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
- ओडिशा में बाढ़ के बावजूद स्थगित नहीं होगी OPSC परीक्षा, राजस्व मंत्री ने कहा- अभ्यर्थियों के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था करेगी सरकार
- भाई से अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति! करवा चौथ पर की पत्नी की बेरहमी से हत्या, खुद डायल 112 को दी सूचना
- हनुमान की पूजा करने और प्रसाद बांटने पर गई कर्मचारी नौकरी! CMHO पर लगे गंभीर आरोप, करणी सेना ने खोला मोर्चा
- मुझे सताया गया, जमानत जब्त कराने की थी साजिश, जीत के बाद नीरज के तेवर, जदयू की अंतर्कलह खुलकर आई सामने
- शुभेंदु अधिकारी का अभिषेक बनर्जी पर तंज, बोले- ‘सोडियम-पोटैशियम असंतुलन’ हो सकता है, इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले जाएं

