रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से जहां रोजा इफ्तार का पवित्र मौका अचानक अफरा-तफरी में बदल गया। बिजावर ब्लॉक के हथनी कुंड जंगल क्षेत्र में कांग्रेस नेता अंजार राईन और उनके साथी इफ्तार के लिए जमा हुए थे। लेकिन जैसे ही लोग रोजा खोलने वाले थे, अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। सूत्रों और वायरल वीडियो के मुताबिक, पास में आग जलाने की वजह से मधुमक्खियां भड़क गईं और लोगों पर टूट पड़ीं। अफरा-तफरी मच गई – लोग इधर-उधर भागने लगे, जहां मौका मिला वहीं दौड़ लगा दी।
READ MORE: बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से गिरा युवक, मौतः परिजनों ने पुलिस पिटाई से आहत होकर सुसाइड का लगाया आरोप
कुछ लोग नदी में भी जा गिरे। मधुमक्खियों के डंक से कई लोगों को चोटें आईं, जबकि पूरा ग्रुप इफ्तार भूलकर सिर्फ जान बचाने में जुट गया। यह पूरा मंजर मोबाइल में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर हैरान हैं कि इफ्तार जैसा शांत मौका कैसे इतना डरावना हो गया। घटना में किसी की जान को खतरा नहीं हुआ, लेकिन कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

