6 मई को होने वाले किसान आंदोलन के पहले किसान नेताओं को हाउज अरेस्ट करने का सिलसिला शुरू हो गया है। शंभू पुलिस स्टेशन के घेराव के पहले पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को हाउस अरेस्ट किया गया है।
पुलिस अधिकारी सोमवार सुबह 4 बजे उनके फरीदकोट स्थित घर पर पहुंची और उसके बार उन्होंने किसान नेता को घर पर ही रोक लिया है।
बता दें कि किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने 6 मई को शंभू पुलिस स्टेशन के बाहर विरोधी धरना का आह्वान किया है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि अन्य किसान नेताओं को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

लाइव आ कर किसान नेता ने जानकारी दी
आपको बता दें कि हाउज अरेस्ट की जानकारी डल्लेवाल ने खुद सोशल मीडिया पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी। किसान संगठनों का आरोप है कि सरकार ने किसानों के आंदोलन को जबरन दबाया और किसान नेताओं को धोखे से हिरासत में लिया। किसान नेताओं का कहना है कि पुलिस का यह तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है इसके पहले भी कई बार आंदोलन की घोषणा करने के बाद किसान नेताओं को उनके घर में ही नजर बंद किया गया था और वहीं से उनकी गिरफ्तारी की गई थी जो की गलत है.
- Kharmas 2026 : आज से शुरू हो गया है खरमास, अब एक माह इन बातों का रहना होगा ध्यान …
- दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार कार 3-4 बार पलटी, डैशकैम में कैद हुआ खौफनाक Video
- Punjab News : गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, कई एजेंसियों पर की गई छापेमारी
- श्री कृष्णा सॉल्वेंट प्लांट में खौफनाक वारदात, मामूली विवाद पर सहकर्मी के पेट में एयर ब्लोअर से भरी हवा, हालत गंभीर…
- सांसें रोक देने वाली रफ्तारः अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी कार, उड़े परखच्चे, जानिए कैसे एक झटके में खत्म हो गई 4 जिंदगी

