बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश केमंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बोतलगंज के पास हुआ, जिसकी पूरी घटना सड़क से गुजर रहे एक वाहन के डैशबोर्ड पर लगे कैमरे में कैद हो गई।
READ MORE: अस्पताल में BMO और नर्सिंग ऑफिसर के बीच विवादः मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप, वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि क्रमांक एमपी 43 सीडी 0920 वाली मारुति सुजुकी कार नीमच से मंदसौर की ओर आ रही थी। इसी दौरान बोतलगंज के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और फिर 3 से 4 पलटी खाते हुए सड़क से नीचे उतर गई। हादसा इतना तेज था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
READ MORE: नदी में डूबे 2 छात्र में एक का शव मिलाः दोस्त को बचाने में डूबा था इंजीनियरिंग का छात्र, 7 दोस्त गए थे नहाने
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत टोल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मंदसौर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। राहत की बात यह रही कि उन्हें केवल मामूली चोटें आईं,कोई भी गंभीर घायल नहीं है।

