अजय शास्त्री, बेगूसराय। जिला पुलिस ने एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। जो न सिर्फ फर्जी तरीके से लोगों को ठगती थी बल्कि धौंस जमा कर दबदबा भी कायम किए हुए थी। महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत नगर एघ निवासी कजोमा कुमारी के रूप में की गई है। लंबे समय से यह महिला अपने आप को सब इंस्पेक्टर बताती थी तथा निशु कुमारी के नाम से इसने अपना नेम प्लेट वर्दी एवं पुलिस के तमाम साजो सामान बनाकर रखे हुए थी। महिला के गिरफ्त में आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
गिरफ्तार शातिर महिला लंबे समय से निशु कुमारी के नाम से सब इंस्पेक्टर बनाकर लोगों पर अपना धौंस जमाती थी। इतना ही नहीं इसने कई लोगों से भारी रकम भी वसूल कर रखी थी। पुलिस के नाक के नीचे लंबे समय से यह महिला अपनी कारगुजारी से लोगों को ठग रही थी।
लेकिन जब लोगों को शक हुआ तो लोगों ने मुफस्सिल थाने की पुलिस को इस महिला के संबंध में जानकारी दी। तत्पश्चात पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर वर्दी एवं अन्य सामान के साथ रंगे हाथ कजोमा कुमारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- Bihar Crime: खगड़िया में गोली मारकर युवक की हत्या, ईद मनाने पंजाब से लौटा था घर, परिजनों में पसरा मातम
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

