चंडीगढ़। पंजाब में इन दिनों मौसम खुशगवार बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD), चंडीगढ़ के अनुसार, राज्य में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और फिलहाल किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले दो दिनों, यानी मंगलवार और बुधवार को भी मौसम के साफ रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पारा अभी भी सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है, जिससे भीषण गर्मी की शुरुआत नहीं हुई है।
बीते दिन राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पड़ोसी राजधानी: चंडीगढ़ (31.9 डिग्री सेल्सियस) पटियाला (33.0 डिग्री सेल्सियस), फरीदकोट (32.5 डिग्री सेल्सियस), लुधियाना (31.6 डिग्री सेल्सियस), फिरोजपुर (31.8 डिग्री सेल्सियस), अमृतसर (30.7 डिग्री सेल्सियस), मोहली (31.1 डिग्री सेल्सियस), और गुरदासपुर (30.5 डिग्री सेल्सियस)।
गुरुवार को कुछ जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सप्ताह के मध्य तक मौसम साफ रहने के बाद, गुरुवार को राज्य के तीन जिलों- पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अच्छी बात यह है कि इन क्षेत्रों के लिए भी फिलहाल कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

अन्य क्षेत्रों का हाल
- रूपनगर क्षेत्र: श्री आनंदपुर साहिब में 31.7 डिग्री सेल्सियस और रोपड़ में 30.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
- पठानकोट क्षेत्र: पठानकोट (30.3 डिग्री सेल्सियस) और थीन डैम (29.5 डिग्री सेल्सियस) का पारा भी सामान्य स्तर पर है।
- होशियारपुर क्षेत्र: होशियारपुर शहर (29.9 डिग्री सेल्सियस) और सालेरन (29.2 डिग्री सेल्सियस) का तापमान राज्य में सबसे कम दर्ज किए गए तापमानों में से है।
- सीलिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी: निकाली रैली, मास्टर प्लान लागू होने तक कार्रवाई रोकने की मांग
- हरियाणा में कूड़ा उठाने पर बवाल, हिसार-यमुनानगर में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन
- राष्ट्रगान के बीच हाथ जोड़कर चल दिए सतीश महाना! VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
- पवन खेड़ा पर बरसे रमेश बिधूड़ी, बोले- ‘शीला दीक्षित के समय आपका क्या काम था, सब जानता हूं’
- गुरुग्राम दोहरे ब्लास्ट में एनआईए की लापरवाही पर भड़का कोर्ट, कहा- एजेंसी का रवैया प्रशंसनीय नहीं
