प्रमोद कुमार, कैमूर। जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के अखिनी गांव में दो दिनों से लापता युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, युवक का धड़ गांव के एक पोखर से बरामद हुआ, जबकि उसका सिर पोखर से करीब 300 मीटर दूर नहर किनारे मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन में जुट गई।

छानबीन में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान अखिनी गांव निवासी रविंद्र कुमार, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण राम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंची। साथ ही कैमूर एसपी शिखर चौधरी भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना को लेकर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि, मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

3 अगस्त से थे लापता

मृतक के भाई बैरिस्टर कुमार ने बताया कि, 3 अगस्त की शाम नुआंव से दुकान से अपने घर आए और खाना खाने के बाद बच्चों को लेकर डेरा पर सोने के लिए चले गए। उसके बाद वह फिर रात को पैदल घर से निकले, जब रात को 10 बजे उनकी पत्नी ने फोन किया तो उन्होंने कहा कि वो पोखरा की तरफ है, 10 मिनट में आते हैं। फिर पत्नी यह सोच कर सो गई कि घर चले गए होंगे, जब सुबह 3 बजे फोन किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा, उसके बाद काफी खोज बिन किया गया। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद थाना में आवेदन दिया गया।

प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

वहीं, आज स्थानीय लोगों ने पोखरा में शव तैरता देखा तो शोर गुल किया, जहां उनकी बॉडी निकाला गया तो शर कटा शव मिला। उनका सिर पोखरा से 300 मीटर की दूरी पर मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सिर कटा शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या को लेकर आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- 20 साल से प्रैक्टिस कर रहे ग्रामीण डॉक्टर की गला रेतकर हत्या, घटनास्थल पर मिला चाकू