humanyun kabir: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम (West Bengal Assembly Election Result) की तस्वीर अब साफ हो रही है।चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल की कुल 294 सीटों में से बीजेपी 198 सीट पर जीत हासिल कर रही है। भाजपा डबल सेंचुरी पूरा करने से सिर्फ 2 सीट से दूर है।वहीं टीएमसी 89 सीट पर आगे चल रही है। राज्य की वीआईपी सीटों की बात करें तो सबसे हाई वोल्टेज सीट भवानीपुर विधानसभा से सीएम ममता बनर्जी जीत की ओर बढ़ रहीं हैं। वहीं नंदीग्राम से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुवेंदु अधिकारी 3100 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बंगाल में बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) की नींव रखकर सनसनी पैदा कर चुके मुस्लिम नेता हुमायूं कबीर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों ही सीटों पर वे तगड़ी लीड कर रहे हैं।

हुमायूं कबीर रेजीनगर विधानसभा सीट (Rejinagar Assembly seat) पर 7 राउंड की काउंटिंग के बाद 37 हजार वोटों से बीजेपी कैंडिडेट बापन घोष से आगे चल रहे हैं। हुमायूं कबीर दूसरी सीट नौदा विधानसभा सीट (Naoda Assembly seat) से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भी वे बीजेपी कैंडिडेट राणा मंडल से 19000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पर 11 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है।

हुमायूंकबीर ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को नकारने के लिए बधाई दी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य को “लूटने” का आरोप लगाया। कबीर ने कहा कि मैं क्या कह सकता हूं? जो हुआ है, वह अच्छा हुआ है. ऐसा होना ही था। ममता बनर्जी तीन बार मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने अपने भतीजे को इतनी ज़्यादा ताकत दे दी। उन्होंने लोगों के साथ धोखा किया और उनके पैसे लूटे। 15 सालों में, उन्होंने उस लूट को भी पीछे छोड़ दिया, जो अंग्रेजों ने 100-200 सालों में की थी। मैं बंगाल के उन लोगों को बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने TMC को ऐसा करारा जवाब दिया, जिसने राज्य को लूटा।

बता दें कि हुमायूं कबीर कुछ महीने पहले तक टीएमसी के नेता ही थे। चुनाव से ऐन पहले उन्होंने अलग राह पकड़ ली। हुमायूं कबीर ने बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण की घोषणा कर राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी। इसके बाद टीएमसी से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया खा। तब हुमायूं कबीर भरतपुर से विधायक थे। टीएमसी से अलग होने के बाद  हुमायूं कबीर ने अपनी अलग पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी बनाई। हुमायूं कबीर ने बाबरी विध्वंस की बरसी 6 दिसंबर 2025 को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में “बाबरी मस्जिद” मस्जिद की नींव रखी। 11 फरवरी को उन्होंने ‘बाबरी मस्जिद’का निर्माण शुरू भी करवा दिया।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m