Humayun Kabir Sting Operation Video: टीएमसी (TMC) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए हुमायूं कबीर का बीजेपी के साथ 1000 करोड़ वाली डील का वीडियो जारी बंगाल की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। हालात यह हो गया कि असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi ) ने भी हुमायूं कबीर से गठबंधन तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। स्टिंग ऑपरेशन वीडियो पर भड़के हुमायूं कबीर ने सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को चैलेंज दिया है। हुमायूं ने कहा कि TMC राजनीतिक रूप से उनका सामना नहीं कर पा रही है।
आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से AI के जरिए बनाया गया है। तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक रूप से मेरा सामना नहीं कर पा रही है। TMC मुझसे और मेरे राजनीतिक दल से डर गई है. असदुद्दीन ओवैसी के साथ जो गठबंधन हुआ है, उससे भी डर गई है इसलिए मेरे खिलाफ AI वीडियो बनाकर फैलाया जा रहा है।
हुमायूं कबीर ने कहा कि अगर उनमें ताकत है तो साबित करें कि मेरी किन-किन बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग हुई है, कोई सांठगांठ हुई है। अगर साबित कर दें तो मैं मान लूंगा। अगर साबित नहीं कर पाए तो कुणाल घोष, बॉबी हाकिम, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज करूंगा और उन्हें उचित सजा दिलवाऊंगा। AI वीडियो बनाकर पूरे मुस्लिम समाज का अपमान करने और उन्हें गुमराह करने की कोशिश की गई है। मुस्लिम वोट ममता बनर्जी से दूर हो गया है। हुमायूं कबीर के समर्थन में आज मुसलमान बोल रहे हैं इसलिए डरकर उनके खिलाफ ऐसी साजिश रची जा रही है।
यह प्रतीक जैन और अभिषेक बनर्जी का खेल
हुमायूं कबीर ने कहा, ‘स्टिंग ऑपरेशन में तो बॉबी हाकिम को पैसे लेते हुए देखा गया था, उसका क्या हुआ? अगर हिम्मत है तो सबूत दें। यह प्रतीक जैन और अभिषेक बनर्जी का खेल है, तरह-तरह की साजिशें की जा रही हैं। जितनी भी कोशिश कर लें, बच नहीं पाएंगे। AI वीडियो बनाकर हुमायूं कबीर को बदनाम नहीं किया जा सकता और न ही उन्हें मुसलमानों से दूर किया जा सकता है।
टीएमसी ने जारी किया था वीडियो
बता दें कि बता दें कि बंगाल की राजनीति में उस समय नया बवाल मच गया, जब 9 अप्रैल को टीएमसी ने हुमायूं कबीर की स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो वायरल किया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे शेयर किया और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और पीएमओ के साथ कबीर की कथित नजदीकी के दावों की ईडी से जांच की मांग की। वीडियो में हुमायूं कबीर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संबंध होने और विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने के प्रयासों का कथित तौर पर दावा करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में, कबीर को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा रहा है कि वह बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए ‘किसी भी हद तक’ जाने को तैयार हैं और वह शुभेंदु अधिकारी सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। पिछले साल के अंत में तृणमूल से निलंबित किए जाने के कुछ दिनों बाद ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ की स्थापना करने वाले कबीर के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने पीएमओ से संपर्क किया था और उन्हें भाजपा शासित अन्य राज्यों के नेताओं के साथ तालमेल बिठाने की सलाह दी गई थी। वीडियो में कथित तौर पर कबीर यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि उनकी रणनीति सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से अल्पसंख्यक वोटों को अपने पक्ष में करने के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जिससे यह संकेत मिलता है कि इस तरह के बदलाव से भाजपा को चुनावी रूप से फायदा हो सकता है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

