भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जमकर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है तो वे बुलडोजर चलाकर सबको बाहर निकाल देंगे. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को तबाह करने की कोशिश में भाजपा पूरे देश में अपनी सत्ता खो देगी.
ममता बनर्जी ने बंगाल में वोटरों के नाम हटाने के लिए चुनाव आयोग पर BJP के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक लक्ष्मण रेखा जरूर होनी चाहिए, लेकिन BJP सभी सीमाएं लांघ रही है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार (28 मार्च, 2026) को राज्य के पश्चिम बर्धमान जिले के रानीगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को तबाह करने की कोशिश में भाजपा पूरे देश में अपनी सत्ता खो देगी. ममता बनर्जी ने घोषणा की कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में लगातार चौथी बार जीतने के बाद वह दिल्ली विजय के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट करेंगी.
मीडिया के मुताबिक, ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में SIR के दौरान वोटरों के नाम हटाने के लिए चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक लक्ष्मण रेखा जरूर होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सभी सीमाएं लांघ रही है.
मीडिया के मुताबिक, बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा अवैध कोयला खदानों से पैसे लेती है और फिर तृणमूल कांग्रेस पर चोर होने का आरोप लगाती है. उन्होंने कहा कि भाजपा लूटती है और झूठ बोलती है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं निर्वाचित मुख्यमंत्री हूं, लेकिन उन्होंने सारी शक्तियां छीन ली हैं. मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई झड़पों का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने आगे कहा कि TMC के शासनकाल में राज्य में कई विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें स्टील और बिजली संयंत्रों के आधुनिकीकरण की पहल और ग्रीनफील्ड उद्योगों की स्थापना शामिल है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

