Bengal Election phase 2 Voting LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (bengal vidhaanasabha chunaav) के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। सुबह 6 बजे से ही मतदान केंद्रो पर वोटरों की भीड़ उमड़ने लगी थी। दूसरे फेज में सबसे कड़ा मुकाबला भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाला है। इस सीट से CM ममता बनर्जी चुनाव लड़ रहीं हैं। जबकि ममता के खिलाफ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। सुवेंदु 2021 में ममता को नंदीग्राम से हरा चुके हैं।
दूसरे चरण में सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर कुल 3,21,73,837 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां हर बूथ की वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2,321 कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनात किया गया हैष कोलकाता में सबसे अधिक 273 कंपनियां लगाई गई हैं।
बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश की जनता से खास अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि- आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा फेज़ है। मैं आज वोट देने वाले सभी लोगों से रिक्वेस्ट करता हूँ कि वे रिकॉर्ड संख्या में वोट डालें ताकि हमारी डेमोक्रेसी और ज़्यादा वाइब्रेंट और पार्टिसिपेटरी बन सके। खास तौर पर, यह बहुत ज़रूरी है कि पश्चिम बंगाल की महिलाएँ और युवा शक्ति बड़ी संख्या में अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करें।
दूसरे चरण में 1448 उम्मीदवार मैदन में
दूसरे फेज में कुल 1448 उम्मीदवारों में 220 महिलाएं शामिल हैं। कुल 3 करोड़ 21 लाख वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। भांगर सीट पर सबसे अधिक 19 उम्मीदवार हैं। जबकि हुगली जिले की गोगहाट सीट पर सबसे कम 5 उम्मीदवार हैं।
दूसरे चरण में कई दिग्गजों की साख दांव पर
दूसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (भबानीपुर), विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी (भबानीपुर), राज्य मंत्री सुजीत बोस (बिधाननगर), फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), ज्योतिप्रिया मल्लिक (हावड़ा), ब्रात्य बसु (दम दम), सोवंदेब चट्टोपाध्याय (बालीगंज) और बीजेपी के अर्जुन सिंह (नोआपाड़ा), स्वपन दासगुप्ता (राशबिहारी), रूद्रनील घोष (शिबपुर) शामिल हैं। सीपीआई(एम) की मीनाक्षी मुखर्जी (उत्तरपाड़ा), दीप्सिता धर (दम दम उत्तर), कलातन दासगुप्ता (पानीहाटी) और आईएसएफ के नौशाद सिद्दीकी (भांगर) भी चुनावी मैदान में हैं।
पहले फेज में 93% मतदान, पहली बार इतनी वोटिंग
बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 152 सीटों पर 92.72% मतदान हुआ था। पहली बार राज्य में इतनी ज्यादा वोटिंग हुई। इससे पहले बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग 2011 में 84.72% दर्ज किया गया था। उसी दिन तमिलनाडु की सभी 234 सीटों चुनाव हए। असम, केरलम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

