Bengal VIP Candidates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। साढ़े 3 घंटे के रूजानों में बंगाल में खेला हो गया है। बंगाल में बीजेपी सरकार बनती हुई दिख रही है। बीजेपी की आंधी में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की टीएमसी (TMC) दूर तक उड़ गई है। बीजेपी 180 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि बहुमत का आंकड़ा 148 है। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी 148 और टीएमसी 78 सीटों पर आगे है।
बंगाल की वीआईपी सीटों की बात करें तो सबसे हाई वोल्टेज सीट भवानीपुर विधानसभा से सीएम ममता बनर्जी पीछे चल रहीं है। भवानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) आगे चल रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी 1500 वोटों से ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं। वहीं नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी 3100 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।
बंगाल की वीआईपी सीटों का हालः-

भवानीपुर विधानसभा सीट
बंगाल की वीआईपी सीटों की बात करें तो सबसे हाई वोल्टेज सीट भवानीपुर विधानसभा से सीएम ममता बनर्जी पीछे चल रहीं है। भवानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) आगे चल रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी 1500 वोटों से ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं। आरजीकर मेडिकल कॉलेज रेप विक्टिम की मां और BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ 2763 से ज्यादा वोटों के अंतर से सीट से आगे चल रही हैं।

नंदीग्राम विधानसभा सीट
नंदीग्राम विधानसभा सीट से बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। टीएमसी के पवित्र कर इस सीट से पीछे चल रहे हैं।

खड़गपुर सदर विधानसभा चुनाव
ताजा रुझानों के मुताबिक, खड़गपुर सदर से भाजपा के दिलीप घोष आगे चल रहे हैं, जबकि प्रदीप सरकार पिछड़ रहे हैं।

बहरामपुर विधानसभा सीट
बहरामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पीछे चल रहे हैं।

डोमकल विधानसभा सीट
डोमकल विधानसभा सीट से आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर आगे चल रहे हैं।
नवादा विधानसभा क्षेत्र
मुर्शिदाबाद में एक बड़े उलटफेर के तौर पर आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर नवादा विधानसभा क्षेत्र में 8,000 से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही खेमों पर भारी दबाव आ गया है.
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

