Benjamin Netanyahu: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 16वां दिन है। इस बीच ईरान के एक दावे ने जियो पॉलिटिक्स में सनसनी मचा दी है। ईरान ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या का दावा (Benjamin Netanyahu assassination claim) किया है। ईरान ने दावा किया कि इजराइल के प्रधानमंत्री को युद्ध में मारे गए हैं। पिछले शुक्रवार को उनका वीडियो सामने आने के बाद ये चर्चा और तेज हो गई है।
दरअसल ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर उनकी हत्या या फिर देश छोड़कर जर्मनी भागने की चर्चा चल रही है।
इस दावे पर अब इजरायली PMO ने बयान जारी किया है। पीएम कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं और ऐसी खबरें फेक न्यूज हैं। इजरायली PMO ने तुर्की की समाचार एजेंसी अनादोलू से कहा कि ‘ये फर्जी खबरे हैं। प्रधानमंत्री पूरी तरह ठीक हैं।
जानें कहां से नेतन्याहू की हत्या की उठी चिंगारी
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या के दावे की चिंगारी उनके जारी एक वीडियो से उठी। नेतन्याहू के बारे में अफवाहों की शुरुआत तब हुई, जब 13 मार्च को उनके X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया। इसके पहले कई दिनों से नेतन्याहू नजर नहीं आए थे। ईरान युद्ध के बारे में जानकारी देते हुए नेतन्याहू के वडियो में एक जगह उनके दाहिने हाथ में 5 की जगह छह उंगलियां दिखाई दी। इसके बाद कुछ यूजर्स ने वीडियो को एआई या डीपफेक बताया था। लोगों का कहना था कि, यह असली नेतन्याहू नहीं हैं।
नेतन्याहू के वीडियो पर विवाद
यूजर्स ने दावा करने लगे कि यह क्लिप AI से बनाया या डीपफेक हो सकता है। कुछ ने तो बिना किसी सबूत यहां तक कह दिया कि प्रधानमंत्री की मौत हो गई है। विवाद वीडियो के उस हिस्से से है, जहां पोडियम पर इशारा करते समय नेतन्याहू के हाथ में छह उंगली दिखाई देती है। यूजर्स ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया और इसे AI की गड़बड़ी बताया। NBT ने जब वीडियो के हिस्से को लेकर AI फैक्ट चेक करने की कोशिश तो बताया गया कि वीडियो असली है। पूरा वीडियो इजरायली सरकार के यूट्यूब पर भी पोस्ट किया गया है।
इजराइल से सीधी बातचीत के लिए तैयार लेबनान
इधर लेबनान ने इजराइल से सीधे बातचीत की इच्छा जताई है। दोनों देश दशकों से आधिकारिक तौर पर युद्ध की स्थिति में हैं, इसलिए इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। यह पहल ऐसे समय में हुई है जब दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों का खतरा बना हुआ है। इजराइल के कुछ नेताओं ने चेतावनी दी है कि बेरूत का हाल गाजा के खान यूनिस जैसा हो सकता है, जहां भारी तबाही हुई थी। अल जजीरा के मुताबिक फ्रांस दोनों देशों के बीच तनाव खत्म कराने की कोशिश कर रहा है। फ्रांस इस योजना में अमेरिका को भी शामिल करना चाहता है, ताकि मिलकर इस संघर्ष को खत्म करने की कोशिश की जा सके।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

