कमल वर्मा, ग्वालियर। मोबाइल की लत अब खतरनाक रूप लेती जा रही है। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में समाने आया है। जहा फोन पर रील देखने के एडिक्शन में एक युवक ने अपने जिगरी दोस्त की हत्या कर दी। मृतक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दोस्त के हाथ से मोबाइल छीन लिया था। इस बात से नाराज होकर आरोपी बौखला गया और डंडा उठाकर दोस्त के सिर पर तब तक वार करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी नंगे पैर जंगल की ओर भाग गया। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू है।
READ MORE: MP के युवक की कनाडा में हत्या: पढ़ाई के लिए गए गुरकीरत सिंह की दर्दनाक मौत, परिवार ने इंसाफ और आर्थिक मदद की लगाई गुहार
दअरसल मुरैना के न्यू आमपुरा का रहने वाला 36 साल का ऋषिकेश सिकरवार की उसके जिगरी दोस्त दीपक शाक्य ने डंडा मारकर हत्या कर दी। यह वारदात रविवार शाम मोहना बाइपास पर हुई थी। पुलिस के अनुसार ऋषिकेश और दीपक दोनों एक ही बस्ती के रहने वाले और जिगरी दोस्त थे। दोनों मोहना ढाबे पर काम करने का प्लान बनाकर रविवार को घर से निकले थे। ट्रेन से ग्वालियर पहुंचे और वहां से बस के जरिए मोहना पहुंचे। जहां शाम के समय मोहना पहुंचने के बाद दोनों बाइपास पर बैठे और शराब पार्टी की। इसके बाद ढाबे पर खाना खाया। खाना खाने के बाद दीपक मोबाइल पर रील देखने लगा। इसी दौरान ऋषिकेश ने उसके हाथ से फोन छीनकर अपनी जेब में रख लिया। दोस्त की यह हरकत दीपक को नागवार गुजरी दोनों नशे में थे और मोबाइल वापस देने को लेकर कहासुनी हो गई।
READ MORE: 2500 की लालच में गवांए 1 लाख रुपये: क्रेडिट कार्ड पॉइंट रिबेट के नाम पर मांगा OTP और कुछ ही मिनटों में अकाउंट खाली
इसी बीच दीपक ने आवेश में आकर सड़क किनारे पड़ा डंडा उठा लिया और ऋषिकेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर डंडा लगने से ऋषिकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी दीपक वहां से नंगे पैर जंगल की तरफ भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक ऋषिकेश के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

