Best Investment Share: इस सप्ताह की शुरुआत से ही शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. बाजार ऊपरी और निचले दोनों स्तरों को परख रहा है और इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक बाजारों से आ रही खबरें भी बाजार को संभलने नहीं दे रही हैं.

ऐसी अनिश्चित स्थिति में भी एक फर्टिलाइजर शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. इस शेयर का नाम है दीपक फर्टिलाइजर्स. पिछले आठ कारोबारी सत्रों से दीपक फर्टिलाइजर्स और पेट्रोकेमिकल्स कॉर्प लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है.
ऐसे समय में जब दुनियाभर के बाजार अर्थव्यवस्था में मंदी, ट्रंप की टैरिफ नीति, घटती विकास दर को लेकर चिंतित हैं, इस शेयर में तेजी देखने को मिल रही है. कच्चे तेल की गिरती कीमतों का भी इस शेयर पर असर पड़ा है.
दीपक फर्टिलाइजर्स और पेट्रोकेमिकल्स कॉर्प लिमिटेड के शेयर बुधवार को 2 फीसदी की तेजी के साथ 1,136.70 रुपये पर बंद हुए. इसके बाद गुरुवार को भी शेयर में तेजी देखने को मिल रही है और शेयर 1,148.00 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 14.49 हजार करोड़ रुपये है.
हाल के दिनों में यह शेयर लगातार गिरावट का सामना कर रहा था और 900 रुपये से नीचे चला गया था. 04 मार्च 2025 के कारोबारी सत्र से इस शेयर ने वापसी की और सेक्टर के अनुकूल खबरों के आधार पर शुरुआत में बढ़त हासिल की.
इस दौरान इसने डेली चार्ट पर 200 DEMA और 50 DEMA जैसे प्रमुख मूविंग एवरेज को पार किया और इसमें बढ़त दर्ज की गई. शेयर अब 1040 और 1130 जैसे प्रमुख प्रतिरोध स्तरों को पार कर चुका है और अपट्रेंड की ओर बढ़ रहा है.
डेली चार्ट पर देखा जाए तो शेयर अपने मोमेंटम इंडिकेटर में सुधार करते हुए 1300 रुपये के लेवल की ओर बढ़ रहा है. पिछले दिनों की तेजी के दौरान शेयर के पास आखिरी स्विंग लो पर अच्छे सपोर्ट लेवल हैं जो 10150 रुपये का लेवल है.
इस लेवल को स्टॉप लॉस मानकर शेयर की अपसाइड रैली को भुनाया जा सकता है, जिसमें पहला टारगेट 1302 रुपये और दूसरा टारगेट 1382 रुपये है. हालिया रैली में शेयर ने ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिया है, जिसमें इसने ऊपरी रेंज से ऊपर क्लोजिंग दी है.
अभी शेयर का भाव 50DEMA से ऊपर है. जब तक डेली चार्ट पर यह 200DEMA से ऊपर बना रहेगा. इसमें खरीदारी आ सकती है. यह लेवल 1020 रुपये का लेवल है, जहां शेयर 200DEMA से ऊपर बना रहेगा. इससे नीचे आने पर शेयर में ट्रेंड बदल सकता है.
इन्हें भी पढ़ें:
- फरहीन की एक ‘ना’ और मच गया कोहराम! पति तौकीर ने पहले पत्नी पर चलाया ब्लेड, फिर खुद के साथ जो किया…
- दीपावली पर रोशन की मासूमों की दुनिया! नर्मदापुरम में जरूरतमंद बच्चों संग मनाया त्योहार, बांटे पटाखे और मिठाइयां
- पहली को तलाक, दूसरी को धोखा, तीसरी से शादी… जिम ट्रेनर की इस खौफनाक चाल से तबाह हुईं 3 जिंदगियां
- MP TOP NEWS TODAY: 7 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- स्वच्छता के क्षेत्र में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, सीएम बोले – यह उपलब्धि स्वच्छ, सुंदर और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

