कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। हस्तिनापुर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट पर सट्टा लगवा रहे दो शातिर सटोरियों को पकड़ा है। आरोपी डिजिटल माध्यम से सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने लाखों रुपए का लेखा-जोखा सहित एटीएम कार्ड, मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान जब्त किए हैं।

दरअसल, आईपीएल के आगाज से पहले ग्वालियर पुलिस सटोरियों और ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर एक्टिव हो गई है। इसी कड़ी में हस्तिनापुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलारा में क्रिकेट पर दो युवक सट्टा लगवा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वे भी हैरान रह गए। 

READ MORE: IPL में सट्टेबाजी पड़ेगी महंगी: खुफिया टीम अलर्ट पर, कमिश्नर ने सटोरियों को दी ये सख्त चेतावनी

पुलिस ने देखा कि लैपटॉप और मोबाइल के जरिए ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट पर सट्टा लगवाया जा रहा था। मौके से पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़ा है जिनके नाम रामवीर राणा और कृष्ण राणा है। सटोरियों ने पुलिस को बताया कि पुलिस से बचने के लिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में अपना सट्टे का काम सेट किया था। 

ASP जयराज कुबेर ने बताया कि सटोरियों से एक लैपटॉप एक आईफोन, तीन मोबाइल, पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड, बारकोड से ट्रांसफर रकम का लेखा जोखा के साथ ही व्हाट्सएप पर लेनदेन की चैट और एक हिसाब किताब की डायरी बरामद की है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों सटोरियों से उनके मुख्य सरगना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m