मालेरकोटला। पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त कार्रवाई में मालेरकोटला से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सामने आई जानकारी के आधार पर की गई। एक स्थानीय नशा तस्कर से पूछताछ में इन संदिग्धों के बारे में अहम सुराग मिला था।
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान जम्मू-कश्मीर में सूचीबद्ध वांछित आतंकियों से मेल खाती है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
दोनों संदिग्धों की पहचान अब्बू गाबा हुैररा और उस्मान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे पिछले लगभग 15 वर्षों से भारत के विभिन्न हिस्सों में रह रहे थे और हाल ही में गांव शेरवानी कोट में किराए पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों को उनकी गतिविधियों पर कभी संदेह नहीं हुआ।

मालेरकोटला की सीआईए विंग ने माहोराणा क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया। गांव के सरपंच सिमरनजीत सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है, जबकि कुछ पुलिस अधिकारियों ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
