अमित पवार, बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां 11 केवी बिजली लाइन शिफ्टिंग के दौरान करंट लगने से एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शव करीब दो घंटे तक बिजली के खंभे पर ही लटका रहा। वहीं साथी कर्मचारी इस घटना को देख कर बेहोश हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मुलताई-बिरुल रोड पर वाइटल कंपनी के ठेकेदार की ओर से लाइन शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था। साइड इंजीनियर के अनुसार, काम शुरू करने से पहले बिजली सप्लाई बंद करवा दी गई थी। इसी दौरान मंडला निवासी सुमारु कुलस्ते खंभे पर चढ़कर लाइन बदल रहा था तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया।

ये भी पढ़ें: मौत को करीब से देखकर कांप उठा चरवाहा! टाइगर ने जबड़े में फंसाकर हवा में उछाला, बकरियों ने बचाई जान!

करंट इतना तेज था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव खंभे पर लटकता रहा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शी डालचंद यादव सदमे में बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसकी हालात सामान्य है।

ये भी पढ़ें: गुना के चाचौड़ा उपजेल का तीन और वीडियो वायरल: कटघरे में पुलिस विभाग, कलेक्टर बोले- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बिजली कार्यों में सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजली विभाग और ठेकेदार की भूमिका भी जांच के दायरे में है। वहीं सूचना मिलते ही मुलताई पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m