एस आर रघुवंशी, गुना। गुना के चाचौड़ा उपजेल का तीन और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक आरक्षक कैदियों को मिलवाने के लिए पैसे, उपजेलर की ऑफिस में कैदियों को मिलाते हुए और एक कैदी उपजेल की दीवार पर चढ़कर पुताई करते हुए नजर आ रहा है। हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
गुना के चाचौड़ा उपजेल में उपजेलर के कैदियों को पीटने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि एक के बाद एक तीन वीडियो सामने आए है। पहले वीडियो में एक आरक्षक कैदियों को मिलवाने के लिए पैसे लेते हुए नजर आ रहा है। दूसरी वीडियो में उपजेल के ऑफिस में कैदियों को मिलाया जा रहा है। वहीं तीसरी वीडियो में एक कैदी उपजेल की दीवार के ऊपर चढ़कर पुताई करते हुए दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें: उप जेल में कैदियों से मारपीट: जेलर ने लाइन में खड़े कर बरसाए डंडे, Video Viral होने पर मचा बवाल
हालांकि यह वीडियो कब का है ? इसकी जानकारी नहीं है। लल्लूराम डॉट कॉम इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन अब कई तरह के सवाल उठ रहे है, क्यों कि जेल के अंदर मोबाइल बैन है, फिर जेल के अंदर से यह वीडियो शूट कैसे हुआ ? जेल के अंदर से लगातार आ रही इन खबरों ने विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। वहीं गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल से इस संबंध में बात की तो उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच की जाएगी, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

