नितिन नामदेव, रायपुर। ‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल के मशहूर कलाकार और मनमोहन तिवारी के किरदार से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता रोहिताश्व गौड़ आज राजधानी रायपुर पहुंचे। रोहिताश्व गौड़ प्रेस क्लब रायपुर के ‘पहुना’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने अभिनय सफर और निजी जिंदगी से जुड़े कई अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें : सोनू निगम ने सर्जरी के दौरान गाना गाया, ऑपरेशन थिएटर से वीडियो किया शेयर…

इस दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह एक किरदार ने उनके पूरे जीवन को बदलकर रख दिया और मनमोहन तिवारी का किरदार उनकी पहचान का अहम हिस्सा बन गया। लंबे समय से अपनी अदाकारी और हास्य के जरिए लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले रोहिताश्व गौड़ ने कला की दुनिया के अपने अनुभव भी साझा किए।

बातचीत में उन्होंने अपने संघर्ष, अभिनय के सफर और उस किरदार से जुड़े अनुभवों पर खुलकर बात की, जिसने उन्हें देशभर में एक अलग पहचान दिलाई। रायपुर पहुंचने पर उन्होंने शहर और यहां के लोगों से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m