धनेश, रेवाड़ी। बावल उपमंडल के गांव भादोज जो कि राजस्थान के कोटकासिम क्षेत्र से साथ लगते गांव भादोज में ठेका शराब से परेशान महिलाओं ने 15 दिन पहले बावल के लघु सचिवालय में पहुंचकर समाधान शिविर में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
इस समस्या से तंग आकर इन्होंने एसडीएम बावल संजीव कुमार के सामने लिखित शिकायत में उनके परिवार के युवाओं के नशे के आदी बनने और महिलाओं के घरेलू हिंसा का शिकार होने की शिकायत की थी।

15 दिन बीत जाने के बाद भी इन महिलाओं की समस्या हल नहीं हुई। शुक्रवार को इस गांव के मंदिर में महिलाओं ने एक बार फिर एकजुट होकर ठेका शराब को अपने गांव से दूर भिजवाने का सामूहिक निर्णय लिया। महिलाओं ने बताया कि वे आखिरी दम की लड़ाई लड़ेंगी। वह शराब जैसे नशे से अपने घरों को जरूर बचाएंगी। इन्होंने संकेत किया कि वे अपनी इस समस्या के समाधान के लिए डीसी के पास भी जाएंगी।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

