चरखी दादरी। गांव भागवी के ग्रामीणों ने गांव के जोहड़ों, फिरनी एवं मुख्य सड़क मार्ग पर किए गए कथित अवैध कब्जों को हटवाने की मांग को लेकर समिंद्र उर्फ डब्ल्यू पहलवान के नेतृत्व में उपायुक्त मनदीप कौर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
ज्ञापन में बताया गया कि गांव के प्रमुख जोहड़ पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा किए जाने के कारण जोहड़ का क्षेत्रफल लगातार सिमटता जा रहा है। इससे बरसात के दिनों में वर्षा जल का पर्याप्त संचयन नहीं हो पाता और पानी गलियों व रिहायशी क्षेत्रों में भर जाता है। जलभराव के कारण कई मकानों में दरारें आने तथा भवनों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जोहड़ों की अच्छी खुदाई और दायरा कम होने के कारण भू जल स्तर ऊपर आ गया है, जिससे गांव में शौचालय की कुई तुरंत भर जाती है। यह एक बड़ी परेशानी है। इसके अतिरिक्त गांव की प्रमुख फिरनी तथा मुख्य सड़क पर भी कथित अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विशेष रूप से भागवी से इमलोटा जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाल्मीकि मोहल्ला के समीप कुछ लोगों द्वारा रास्ता अवरुद्ध किए जाने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दिल्ली, गुरुग्राम, झज्जर एवं आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की कि गांव के जोहड़ों, फिरनी एवं मुख्य सड़क मार्ग से अवैध कब्जे हटाकर सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या का समाधान हो सके और लोगों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।
समिंद्र उर्फ डब्ल्यू पहलवान ने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो बरसात के मौसम में ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व सरपंच कृष्ण, पूर्व सरपंच सतबीर उर्फ सत्ता, पंच दिनेश कुमार, पंच सरिता, पंच संजय उर्फ लीला, पंच अन्नू, पंच नीलम, लोकेश, सहदेव, संजय, अमित, चैनवीर, जोगेन्द्र, नरेन्द्र, सनोस, पवन, नरेन्द्र, संदीप, नवीन, सुंण्डा, जगबीर, राजू, संदीप, सुन्दर, वेदप्रकाश, पवन आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
- Upcoming Kia Sorento SUV : टोयोटा फॉर्च्यूनर के दबदबे को चुनौती देने आ रही है Kia की यह नई हाइब्रिड SUV
- सोनीपत में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, कंगना रनौत और प्रहलाद जोशी का पुतला फूंका
- गाजीपुर से योगी का सख्त संदेश, ‘माफिया को मिट्टी में मिला दिया, अब संरक्षण देने वालों की भी खैर नहीं’
- बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश और 15kg सोना मिला: जांच टीम की चौंधिया गई आंखें, नोट गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें हो गई खराब
- जून 2026 की ई-ऑफिस रैंकिंग जारी: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पहले स्थान पर


