चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खिलाड़ियों के सम्मान में चंडीगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान 45 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बांटी और कई अहम घोषणाएं कीं। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 1 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला करवाया जाएगा…
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि एक नवंबर को पंजाब में भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबला करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस एलान के बाद कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खास उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की धरती ने हमेशा देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं और राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने खेल को देना है बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और आने वाले समय में पंजाब को खेलों का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 1070 खिलाड़ियों को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर 27 करोड़ 70 लाख रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया।
इन्हें किया सम्मानित
इस समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन दियोल और अमनजोत कौर को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। शूटिंग खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह को 1 करोड़ 54 लाख 20 हजार रुपये, नीरज कुमार को 1 करोड़ 52 लाख 25 हजार रुपये और किरनदीप कौर को 1 करोड़ 51 लाख 25 हजार रुपये की इनामी राशि मिलेगी।

इसके अलावा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी परमजीत सिंह को 55 लाख रुपये, शूटर अर्जुन सिंह चीमा को 54 लाख रुपये, अक्षय जैन को 51 लाख 50 हजार रुपये और कृतिका शर्मा को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। शूटिंग खिलाड़ी सिफ्त कौर समरा को 34 लाख रुपये, बैडमिंटन खिलाड़ी राज कुमार को 30 लाख रुपये तथा विजयवीर सिद्धू को 28 लाख 50 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
इसी तरह सिमरनप्रीत कौर बराड़ को 26 लाख 55 हजार रुपये, कुशल कुमार को 25 लाख रुपये, भवतेघ सिंह गिल को 24 लाख 50 हजार रुपये, पलक कोहली को 22 लाख 75 हजार रुपये और अर्शदीप कौर को 21 लाख 95 हजार रुपये की राशि मिलेगी।
- एल्डरमेनों को अपने नगर में नहीं मिला मंच, दूसरे नगर में दिलाई गई शपथ! विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक पार्षद रहे नदारद
- यूपी विधानमंडल में आज पेश होगा अनुपूरक बजट: 70 हजार करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, देखें पूरा मास्टर प्लान!
- CG News: बुक डिपो में लगी भीषण आग, शटर तोड़कर आग बुझाने में जुटी SDRF
- हिसार बीजेपी में दिखी बगावत, 11 मंडल अध्यक्षों के सामूहिक इस्तीफे, जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल
- स्टॉप डैम के 4 फीट गहरे गैप पर छलांग! प्रशासन ने लगाए कटीले तार, 4 गांव के बच्चों का स्कूल जाना हुआ बंद


