Bhagwant Mann on Border Farming Issue: चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पंजाब से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर चर्चा की और उनके शीघ्र व समयबद्ध समाधान की मांग की.
इन मुद्दों में सीमा सुरक्षा प्रबंध, कृषि संकट, अंतरराज्यीय जल विवाद और केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण विकास फंड (RDF) के बकाया भुगतान में हो रही देरी प्रमुख रूप से शामिल रहे.
Also Read This: राणा बलाचौरिया हत्याकांड: गिरफ्तार करन पाठक पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Also Read This: केसर धामी हत्याकांड में बड़ा एक्शन: पुलिस एनकाउंटर में दोनों आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने सीमा सुरक्षा बाड़ (कंटीले तार) जीरो लाइन से काफी अंदर लगाए जाने के कारण किसानों को हो रही परेशानियों पर भी ध्यान दिलाया. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और कंटीले तारों के बीच बड़ी मात्रा में उपजाऊ कृषि भूमि स्थित है. इसके कारण किसानों को रोजाना अपने खेतों तक पहुंचने के लिए सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है.
मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित बीज विधेयक 2025, लंबित सतलुज-यमुना लिंक (SYL) विवाद, भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा अनाज की धीमी उठान, आढ़तियों के कमीशन को रोके जाने, ग्रामीण विकास फंड (RDF) और मार्केट फीस के भुगतान में हो रही देरी, साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब की भूमिका कम किए जाने जैसे मुद्दों पर राज्य का कड़ा एतराज जताया और इनके जल्द समाधान की मांग की.
Also Read This: मान सरकार के राज में पंजाब के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बॉर्डर पर बेरोकटोक खेती का रास्ता होगा साफ
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

